Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WORLD

नेपाल में संसद विघटन और अंतरिम सरकार गठन को कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी

टेंट लगाकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

काठमांडू, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । नेपाल के तीन प्रमुख दल संसद विघटन और सरकार गठन के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिट दायर करने की तैयारी कर रहे हैं। भंग की गई प्रतिनिधि सभा के स्पीकर देवराज घिमिरे ने मंगलवार को तीनों प्रमुख दलों की बैठक बुलाकर संसद विघटन और सरकार गठन को चुनौती देने के लिए एक साथ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने को कहा है। इस बैठक में स्पीकर घिमिरे ने कहा कि अलग-अलग रिट दाखिल करने से बेहतर है सभी संयुक्त रूप से इसे दाखिल करें।

इस बैठक में नेपाली कांग्रेस के तरफ से प्रवक्ता डॉ. प्रकाश शरण महत,नेकपा एमाले के तरफ से पूर्व कानून मंत्री पद्मा अर्याल और माओवादी के तरफ से राष्ट्रीय सभा के सांसद और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता खिमलाल देवकोटा की उपस्थिति रही। इसके अलावा नेपाल बार एसोशिएशन के तरफ से भी अलग से रिट दाखिल करने की तैयारी हो रही है।

नेपाली कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. प्रकाश शरण महत ने कहा कि उनकी पार्टी के तरफ से संसद विघटन के अंतरिम सरकार के फैसले को कोर्ट में चुनौती देने के लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है। नेकपा एमाले की नेता तथा पूर्व कानून मंत्री पद्मा अर्याल ने कहा कि संविधान के दायरे से बाहर जाकर अंतरिम सरकार द्वारा संसद विघटन का फैसला किए जान के खिलाफ कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। साथ ही इस सरकार का गठन भी संविधान की धारा के मुताबिक नहीं होने के कारण उसकी वैधता पर भी सवाल खड़ा किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट में आज मंगलवार से नियमित सुनवाई शुरू होने जा रहीं है। जेन जी आंदोलन के दौरान आगजनी के कारण खंडहर बन चुके अदालत परिसर में आज 35 दिन के बाद नियमित सुनवाई होने जा रही है। साथ ही आज से रिट दाखिल करने को कहा गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज दास

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *