Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

बनारस में घाटों पर स्टार टांग कर हो रही क्रिसमस की तैयारी – बिशप यूजीन जोसेफ

बिशप यूजीन जोसेफ की पत्रकार वार्ता

वाराणसी, 21 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । वाराणसी के बिशप यूजीन जोसेफ ने पत्रकारों से कहा कि क्रिसमस का मौसम बना हुआ है, यह आगमन का काल है। इसके लिए नए कपड़े खरीदते हैं और नया – नया सब करते है। भारत में हर जगह क्रिसमस मन रहा है। बनारस में घाटों पर भी स्टार टांग दिए गए है, क्रिसमस के लिए तैयारी है। पूरे विश्व के लिए क्रिसमस बहुत सुंदर त्यौहार हो गया है।

उन्होंने कहा कि क्रिसमस पर 25, 26 और 27 दिसम्बर काे बच्चों के लिए बहुत कुछ चर्च में रहेगा। बच्चों को खेलने, देखने के लिए तैयारी है। इस बार क्रिसमस पर खुशियां देने की तैयारी है। हम चाहते हैं कि हर जगह शांति बनी रहे और पूरे विश्व में युद्ध विराम चाहिए। एकता बनी रहे, समानता स्थापित हो। बड़े पैमाने पर यह संदेश जाना चाहिए। इस बार क्रिसमस का संदेश है कि सामान्य जीवन हर किसी को मिलना चाहिए। बहुत सारा भय समाप्त होना चाहिए।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *