Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

बोकारो हवाई अड्डा से उड़ान सेवा प्रारंभ करने की तैयारियां तेज

Photo
Photo

बोकारो, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बोकारो हवाई अड्डा से शीघ्र उड़ान सेवा शुरू करने की दिशा में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गुरुवार को हवाई अड्डा परिसर में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में विभिन्न कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त ने हवाई अड्डा की सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दुदिबाग क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों के अनुसार हवाई अड्डा के आसपास मौजूद सभी अवैध दुकानों को तत्काल हटाया जाए, ताकि उड़ानों के संचालन में किसी तरह की बाधा न आए।इसके अलावा उपायुक्त ने हवाई अड्डा परिसर में झाड़ियों की सफाई का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने बीएसएल प्रबंधन से कहा कि परिसर में लगे टावरों के बीच विजिबिलिटी स्पष्ट रखने के लिए नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में सिविल सर्जन को सुरक्षा मानकों के अनुसार टू-बेडेड एंबुलेंस की खरीद प्रक्रिया तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने हवाई अड्डा सुरक्षा मानकों के अनुरूप निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने पर बल दिया।समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, एयरपोर्ट अथॉरिटी रांची के उप महाप्रबंधक मनोज सिंह, बिरसा मुंडा हवाई अड्डा रांची के निदेशक विनोद कुमार, प्रशिक्षु वन प्रमंडल पदाधिकारी संदीप शिंदे, सिविल सर्जन अभय भूषण प्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / अनिल कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *