प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस पर वन्यजीव प्रेमियों को दी बधाई


नई दिल्ली, 04 दिसंबर (Udaipur Kiran) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस पर चीता की सुरक्षा के लिए समर्पित सभी वन्यजीव प्रेमियों और संरक्षणवादियों को बधाई दी।
मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, तीन साल पहले, हमारी सरकार ने इस अद्भुत जानवर की सुरक्षा और उस इकोसिस्टम को बहाल करने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट चीता शुरू किया था जिसमें यह वास्तव में फल-फूल सके। यह खोई हुई पारिस्थितिक विरासत को पुनर्जीवित करने और हमारी जैव विविधता को सुदृढ़ करने का भी एक प्रयास था।
—————
(Udaipur Kiran) / श्रद्धा द्विवेदी



