प्रधानमंत्री ने शिवराज पाटिल के निधन पर जताया शोक

शिवराज सिंह पाटिल के साथ प्रधानमंत्री मोदी (फाइल फोटो)

New Delhi, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि पाटिल ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में समाज और राष्ट्र सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शिवराज पाटिल का जाना राजनीति और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उन्होंने पाटिल के साथ अपने वर्षों पुराने अनेक संवादों को याद किया और बताया कि कुछ महीने पहले पाटिल ने उनके आवास पर मुलाकात भी की थी.

प्रधानमंत्री ने कहा कि शिवराज पाटिल ने विधायक, सांसद, केन्द्रीय मंत्री, Maharashtra विधानसभा के अध्यक्ष और लोकसभा अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया. सार्वजनिक जीवन में उनकी प्रतिबद्धता, समाज कल्याण के प्रति उनका समर्पण और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट आस्था हमेशा याद रखी जाएगी. प्रधानमंत्री ने पाटिल के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Leave a Comment