Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

यमुना एक्सप्रेसवे सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री ने दुख जताया, मुआवजे की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के शहर मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे पर दुख जताया । हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हैं। प्रधानमंत्री ने हादसे के हताहतों के लिए मुआवजे की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आज कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे में हुए हादसे में लोगों का जान गंवाना बेहद दुख है। उनकी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। वे घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हैं। उन्होंने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से हर मृतक के परिवार को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली-आगरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा जिले में आज तड़के सात बसों और तीन कार आपस में टकराने से भीषण आग लग गई, जिससे बड़ी जनहानि हो गई। दमकल कर्मियों ने आग पर नियंत्रण पा लिया है। यहां के अधिकारियों ने बताया कि घने कोहरे के बीच सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। इसके बाद इन वाहनों में आग लग गई। छह लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। 25 से अधिक लोग झुलस गए हैं। एक्सप्रेस-वे के प्रभावित हिस्से में यातायात को अस्थायी रूप से रोका गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रद्धा द्विवेदी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *