Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

भारत के पहली बार एसडीएटी स्क्वैश वर्ल्ड कप जीतने पर प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने दी बधाई

स्क्वैश वर्ल्ड कप

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय स्क्वैश टीम के चेन्नई में आयोजित एसडीएटी स्क्वैश वर्ल्ड कप जीतने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर देशवासियों को बधाई दी है। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने हांगकांग को 3-0 से हराकर पहली बार यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। इस शानदार जीत के साथ भारतीय टीम पहली बार स्क्वैश वर्ल्ड कप की चैंपियन बनी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय स्क्वैश टीम को पहली बार वर्ल्ड कप जीतने पर हार्दिक शुभकामनाएं। जोशना चिनप्पा, अभय सिंह, वेलावन सेंथिल कुमार और अनाहत सिंह ने असाधारण समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है। उनकी यह सफलता पूरे देश को गौरवान्वित करती है और यह जीत युवाओं के बीच स्क्वैश की लोकप्रियता को भी बढ़ाएगी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पहली बार स्क्वैश वर्ल्ड कप जीतकर टीम इंडिया ने देश के लिए गौरवशाली इतिहास रचा है। कठिन से कठिन प्रतिद्वंद्वियों को हराने में जिस अदम्य खेल भावना और कौशल का प्रदर्शन किया गया है, वह आने वाली नई प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा बनेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *