Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे सीआर पार्क, काली बाड़ी में की पूजा अर्चना

प्रधानमंत्री मोदी ने सीआर पार्क स्थित काली बाड़ी और पूजा पंडाल में की पूजा अर्चना

नई दिल्ली, 30 सितंबर (Udaipur Kiran News) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को दिल्ली के मिनी बंगाल कहे जाने वाले चितरंजन (सीआर पार्क) के दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने काली बाड़ी में पूर्जा अर्चना की और आरती में शामिल हुए। महाअष्टमी के दिन उन्होंने बंगाल की पूजा पद्धति के अनुरूप मां दुर्गा की आरती और उन्हें पुष्पाजंलि भी अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी साथ में रही। प्रधानमंत्री मोदी की भागीदारी को सांस्कृतिक एकजुटता और परंपराओं के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में देखा जा रहा है।

सीआर पार्क में दुर्गा पूजा का इतिहास बहुत पुराना है। सीआर पार्क दुर्गा पूजा, दिल्ली-एनसीआर की सबसे प्रमुख पूजा में से एक है। यहां हर साल भव्य पंडाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होते हैं। यहां पीढ़ियों से बसे बंगाली परिवारों ने अपनी परंपरा को संजोया है। दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में लोग खासकर बंगाल के रहने वालेे लोग इस पर्व को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। इन पंडालों में चार दिनों तक कवियों की कविताओं लोकनृत्य और लोकसंगीत का आयोजन किया जाता है। 1970 के दशक में बने काली मंदिर परिसर को बंगाली समुदाय का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र माना जाता है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *