Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
HEADLINES

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर आतंकी हमले की कड़ी निंदा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

​नई दिल्ली, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की।

मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर आज हुए भयावह आतंकी हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं। इस हमले में यहूदी त्योहार हनुक्का के पहले दिन का जश्न मना रहे लोगों को निशाना बनाया गया। भारत की ओर से, मैं उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। दुख की इस घड़ी में हम ऑस्ट्रेलिया के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करता है।

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर रविवार को हनुक्का उत्सव मना रहे यहूदी समुदाय की भीड़ पर दो बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और काफी संख्या में लोग घायल हुए।हमलावरों में से एक को पुलिस ने मार गिराया जबकि दूसरे हमलावर को जख्मी हालत में गिरफ्तार कर लिया गया है।विश्व समुदाय ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रद्धा द्विवेदी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *