Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
HEADLINES

प्रधानमंत्री मोदी देश के युवाओं को देंगे बड़ी सौगात, 62000 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को देशभर के युवाओं के लिए 62,000 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की शुरुआत करने वाले हैं। शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के बड़े उद्देश्यों के साथ ये योजनाएं शुरू की जा रही हैं। प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन से इन योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी आज प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु)’ योजना की शुरुआत करेंगे। इसके तहत 60,000 करोड़ रुपये की लागत से 1,000 सरकारी आईटीआई को आधुनिक बनाया जाएगा। हब-एंड-स्पोक मॉडल पर आधारित इस योजना को उद्योग साझेदारों की मदद से चलाया जाएगा और इसमें विश्व बैंक व एशियाई विकास बैंक का सहयोग भी मिलेगा। इन संस्थानों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल सिस्टम और नवाचार केंद्र विकसित किए जाएंगे। पहले चरण में पटना और दरभंगा के आईटीआई को प्राथमिकता दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 400 नवोदय विद्यालय और 200 एकलव्य मॉडल स्कूलों में 1200 स्किल लैब्स खोली जाएंगी। इनमें बच्चों को 12 प्रमुख सेक्टर जैसे आईटी, ऑटोमोबाइल, कृषि, इलेक्ट्रॉनिक्स, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन में ट्रेनिंग मिलेगी। इसके लिए 1200 विशेष शिक्षक भी तैयार किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी एनआईटी पटना का बिहटा कैंपस देश को समर्पित करेंगे। इसमें 6500 छात्रों की क्षमता है। यहां 5जी प्रयोगशाला, इसरो के साथ बना स्पेस रिसर्च सेंटर और इनोवेशन सेंटर है, जिसने पहले ही नौ स्टार्टअप्स को सहयोग दिया है।

—————

(Udaipur Kiran) पाश

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *