Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

प्रधानमंत्री मोदी कल को लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे

पंतप्रधान नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल (25 दिसंबर) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, राष्ट्र प्रेरणा स्थल स्वतंत्र भारत के प्रमुख राष्ट्रनायकों की विरासत के सम्मान में विकसित स्थायी राष्ट्रीय स्मारक परिसर है। यह परिसर लगभग 230 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है और 65 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है।

परिसर में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। यहां कमल आकृति में बना अत्याधुनिक संग्रहालय भी है, जो लगभग 98 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है। संग्रहालय में डिजिटल और अनुभूतिपरक तकनीक के माध्यम से भारत की राष्ट्रीय यात्रा और नेतृत्व विरासत को प्रदर्शित किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *