Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

प्रधानमंत्री मोदी गुवाहाटी में करेंगे विश्वस्तरीय एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन

फाइल तस्वीर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

गुवाहाटी, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगे। इस दौरान वे राज्य में कई महत्वपूर्ण विकासात्मक और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

गुवाहाटी में प्रधानमंत्री लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विश्वस्तरीय नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे भारत रत्न लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै की 80 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी हवाई अड्डे से अटल बिहारी वाजपेयी भवन तक रोड शो करेंगे और मार्ग में आम लोगों से संवाद करेंगे। इसके बाद वे ब्रह्मपुत्र नदी में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां 25 विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे।

अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री बोरागांव स्थित विशाल शहीद स्मारक क्षेत्र का निरीक्षण कर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वे नामरूप में एक नए उर्वरक (फर्टिलाइजर) परियोजना का शिलान्यास करेंगे, जिससे कृषि और औद्योगिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री का यह दौरा असम में विकास कार्यों को नई दिशा देने के साथ-साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र पर केंद्र सरकार के विशेष फोकस को भी दर्शाता है।

————————-

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *