Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

प्रधानमंत्री ने संसद में क्षेत्रीय भाषाओं के बढ़ते प्रयोग को सराहा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को लोकसभा में बोलते हुए

नई दिल्ली, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में क्षेत्रीय भाषाओं के बढ़ते प्रयोग के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक एवं भाषाई विविधता को उजागर किए जाने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तथा सभी दलों के सांसदों की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने इसे भारत की समृद्ध विरासत का प्रतीक बताते हुए इसे अत्यंत सुखद बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “यह देखकर प्रसन्नता होती है। भारत की सांस्कृतिक और भाषाई विविधता हमारी शान है। संसद के पटल पर इस जीवंतता को उजागर करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी और सभी दलों के सांसदों को बधाई।”

प्रधानमंत्री की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भारत की सांस्कृतिक और भाषाई विविधता को निरंतर प्रोत्साहन मिला है। इसी प्रेरणा के परिणामस्वरूप आज भारत की संसद संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भाषाओं में विधायी कार्यवाही का एक साथ अनुवाद करने में सक्षम हो सकी है।

बिरला ने क्षेत्रीय भाषाओं के प्रोत्साहन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे लोकतंत्र और अधिक समावेशी तथा सशक्त बना है।

—————

(Udaipur Kiran) / सुशील कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *