Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल और असम जायेंगे, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

PM Modi Skyroot Campus Program

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पश्चिम बंगाल और असम के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को जायेंगे । वे नादिया जिले के राणाघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। असम में गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। डिब्रूगढ़ के नामरूप में वे असम वैली फर्टिलाइजर एंड केमिकल कंपनी की अमोनिया-यूरिया परियोजना के लिए भूमि पूजन करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी कल सुबह बंगाल पहुंचेंगे और दोपहर में गुवाहाटी जायेंगे। इसके बाद अगले दिन उनका सुबह गुवाहाटी के बोरागांव स्थित शहीद स्मारक क्षेत्र में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम है और दिन में डिब्रुगढ़ जायेंगे। प्रधानमंत्री तीन जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नादिया में लगभग 3,200 करोड़ रुपये की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। इसमें एनएच-34 के 66.7 किलोमीटर लंबे बरजागुली-कृष्णानगर खंड के 4-लेन का उद्घाटन, उत्तर 24 परगना जिले में एनएच-34 के 17.6 किलोमीटर लंबे बारासात-बरजागुली खंड के 4-लेन की आधारशिला शामिल है। ये परियोजनाएं कोलकाता और सिलीगुड़ी के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क सूत्र का काम करेंगी।

वहीं गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल असम की कनेक्टिविटी, आर्थिक विस्तार और वैश्विक जुड़ाव में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। लगभग 1.4 लाख वर्ग मीटर में फैला नया एकीकृत टर्मिनल भवन, रनवे, एयरफील्ड सिस्टम, एप्रन और टैक्सीवे में किए गए व्यापक उन्नयन के साथ, प्रतिवर्ष 1.3 करोड़ यात्रियों को संभालने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

नई ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया उर्वरक परियोजना में लगभग 1 करोड़ रुपये से अधिक का अनुमानित निवेश किया गया है। 10,600 करोड़ रुपये की यह परियोजना असम और पड़ोसी राज्यों की उर्वरक आवश्यकताओं को पूरा करेगी, आयात पर निर्भरता कम करेगी, पर्याप्त रोजगार सृजित करेगी और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति प्रदान करेगी। यह औद्योगिक पुनरुद्धार और किसान कल्याण की आधारशिला है।

—————

(Udaipur Kiran) / अनूप शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *