Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सिर्फ सजा काटने का स्थान नहीं कारागार,बल्कि एक सुधार ग्रह है – गजल भारद्वाज

निरीक्षण कर उपकारागार से बाहर आते अधिकारी

महोबा, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के साथ मंगलवार की रात उपकारागार के निरीक्षण कर निरुद्ध बंदियों के बैरकों, भोजनालय, रसोई घर, अस्पताल के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं का धरातल पर जायजा लिया। इसके साथ ही महिला बंदियों के बैरकों का गहनता से अवलोकन किया है।

निरीक्षण के दौरान डीएम गजल भारद्वाज ने कहा कि जेल परिसर में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री प्रवेश न कर पाए इसके लिए कड़ी सतर्कता बरतें। बंदियों को उपलब्ध कराई जाने वाली चिकित्सा एवं भोजन सुविधाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि कारागार एक सुधार ग्रह है , यहां निरुद्ध सुधार की दिशा में प्रेरित करने के लिए सकारात्मक गतिविधियों एवं परामर्श कार्यक्रमों का संचालन किया जाना चाहिए। इस दौरान जेलर पी के मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / उपेन्द्र द्विवेदी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *