Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

प्रो. रणजीत सिंह को इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन का प्रतिष्ठित ’फेलो’ सम्मान

प्रो रणजीत सिंह

प्रयागराज, 22 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद के प्रबंधन अध्ययन विभाग के प्रो. रणजीत सिंह को इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन (ICA) द्वारा ‘फेलो ऑफ द इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन (FICA)’ की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह जानकारी पीआरओ डॉ. पंकज मिश्र ने सोमवार को देते हुए बताया कि यह सम्मान आईसीए के 76वें वार्षिक सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया, जिसका आयोजन 19 से 21 दिसम्बर तक गार्डन सिटी यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु में किया गया। यह उपलब्धि वाणिज्य एवं प्रबंधन के क्षेत्र में प्रो. सिंह के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करती है और उनके सहयोगियों, विद्यार्थियों तथा संस्थान के लिए गर्व का विषय है।उन्होंने बताया कि ये फेलोशिप आईसीए द्वारा प्रदान किए जाने वाऐ सर्वोच्च सम्मानों में से एक है, जो वाणिज्य, प्रबंधन एवं सम्बद्ध विषयों में असाधारण विशेषज्ञता, नवाचार और प्रभाव के लिए चुने गए विद्वानों को प्रदान की जाती है। तीन दिवसीय यह सम्मेलन देशभर के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और उद्योग विशेषज्ञों का एक प्रमुख मंच रहा, जहां प्रो. सिंह के समर्पण और क्षेत्र में उनके प्रभावशाली कार्यों का उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर प्रो. रणजीत सिंह ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने मित्रों, सहकर्मियों, शिक्षकों और परिवार के निरंतर सहयोग को दिया। उन्होंने इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे मंच शैक्षणिक एवं व्यावसायिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वर्ष 1947 में स्थापित इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन, वाणिज्य और प्रबंधन के क्षेत्र में भारत की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित पेशेवर संस्थानों में से एक है। प्रो. सिंह को फेलो के रूप में यह सम्मान उनके वर्षों के परिश्रम, शोध कार्य और सिद्धांत एवं व्यवहार के बीच सेतु स्थापित करने वाले योगदान का सशक्त प्रमाण है।

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *