Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पूर्व सपा विधायक दीपनारायण सिंह की बीस करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

संपत्ति कुर्क करती पुलिस व प्रशासन की टीम

भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन ने डुगडुगी पिटवा कर चेतावनी बोर्ड लगाया

झांसी, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गैंग बनाकर समाज में अपराध को अंजाम देने के आरोप में गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्यवाही पर जिलाधिकारी के निर्देशन में एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक अमले ने पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बीस करोड़ से अधिक की कीमत की संपत्ति कुर्क कर ली है। पुलिस और प्रशासनिक टीम ने डुगडुगी पिटवा कर 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति को कुर्क करते हुए चेतावनी बोर्ड लगा दिया है।

शनिवार को एसपी सिटी प्रीति सिंह व सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के नेतृत्व नवाबाद थाना प्रभारी जेपी पाल भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक टीम को लेकर मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में करगुवा मन्दिर के पीछे पहुंचे। वहां समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की अपराध से अर्जित बीस करोड़ 26 लाख 52 हजार 260 रुपये की संपत्ति को आज कुर्क कर लिया। साथ ही उस पर चेतावनी बोर्ड लगा दिया है। यह कार्रवाई तीन अलग-अलग स्थानों पर की गई। इसमें करगुआं,भगवंतपुरा एवं पनगुआं की चल अचल संपत्ति शामिल है।

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव व उनके साथियों के खिलाफ अभी हाल ही में मोंठ थाना में रंगदारी मांगने व 32 हजार की लूट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मुकदमे में आरोपित पूर्व विधायक अभी पुलिस की पकड़ से फरार चल रहे है। इस मामले में दो आरोपित अनिल यादव और अशोक गोस्वामी जेल जा चुके है। पुलिस ने दो दिन पहले गैंगस्टर में वांछित होने पर पूर्व विधायक की गिरफ़्तारी नहीं होने पर उनकी बीस करोड़ 26 लाख 52 हजार 260 रुपये की संपत्ति पर कुर्क होने का नोटिस जारी किया था। साथ ही उन्हें दो दिन में हाजिर होने की चेतावनी दी थी। आज पुलिस और प्रशासनिक अमले ने करगुवां,भगवंतपुरा स्थित मून सिटी, व पनगुआं पहुंच कर संपत्ति कुर्क कर ली।

—————

(Udaipur Kiran) / महेश पटैरिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *