Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

एक कुख्यात ड्रग तस्कर की तीन करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

एक कुख्यात ड्रग तस्कर की तीन करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

श्रीनगर, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जम्मू और कश्मीर पुलिस ने बुधवार को एक कुख्यात ड्रग तस्कर की तीन करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली। पुलिस का आरोप है कि ये संपत्तियां अवैध ड्रग तस्करी से प्राप्त धन से अर्जित की गई थीं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मादक पदार्थों के खतरे को खत्म करने और अवैध मादक पदार्थों के व्यापार को बढ़ावा देने वाले ढांचे को ध्वस्त करने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत श्रीनगर पुलिस ने दो मंजिला आवासीय मकान और दो मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के साथ-साथ एक कनाल से अधिक जमीन जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि ये संपत्तियां कुख्यात ड्रग तस्कर एजाज अहमद मीर की हैं जो शहर के पालपोरा नूरबाग इलाके का निवासी है।

पुलिस ने आगे बताया कि वह एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में संलिप्त है। प्रवक्ता ने कहा कि जांच के दौरान यह स्थापित हुआ कि आरोपी ने ड्रग तस्करी से प्राप्त अवैध धन से ये संपत्तियां अर्जित की थीं।

(Udaipur Kiran) / सुमन लता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *