
पानीपत, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) . पानीपत के नौल्था गांव में बीती एक दिसंबर काे हुई 6 वर्षीय बच्ची विधि की हत्या की वारदात का पुलिस ने पर्दाफास कर साइको किलर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया. साइको किलर आरोपी महिला की पहचान सोनीपत के गांव भावड़ निवासी पूनम पत्नी नवीन के रूप में हुई है. आरोपी पूनम रिश्ते में विधि की चाची लगती है.
Superintendent of Police भूपेंद्र सिंह ने बुधवार को जानकारी कि एक दिसंबर को सायं पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि नौल्था गांव में मकान में पानी के टब में एक 6 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुच गई थी. पुलिस को घर पर छानबीन में पता चला परिजनों को बच्ची का शव मकान की पहली मंजिल पर बने स्टोर रूम के अंदर पानी से भरे प्लास्टिक टब में औधे मुंह मिला है. सिर डूबा हुआ था पैर बाहर थे. पुलिस को मामला संदिग्ध लगा और बच्ची के शव का सिविल अस्पताल में डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर जांच में जुट गई थी. फॉरेंसिक टीम द्वारा भी मौके का मुआयना किया गया था. पुसिस को दी शिकायत में पाल सिंह ने बताया था गांव नौल्था में उसकी पत्नी ओमपति के रिश्ते में भाई सतपाल के बेटे की शादी थी.
ओमपति 24 नवंबर को ही नौल्था आ गई थी. बेटा संदीप, पुत्रवधू राखी, पोती विधि और पौता दिव्य (10 महिने) 30 नवंबर को शादी में पहुंचे थे. 1 नवंबर को दोपहर करीब 1 बजे वह भी शादी में पहुंच गया था. पूरा परिवार शादी की रस्म में व्यस्त था. दोपहर करीब 1:30 बजे वह दुल्हे अमन की गाड़ी में बैठकर व बेटा संदीप अन्य गाड़ी में बैठकर बारात में चले गए थे. कुछ देर बार फोन के माध्यम से सूचना मिली की पोती विधि गुम हो गई है. पत्नी ओमपति व पुत्रवधू राखी ने घर के आसपास व गलियों में तलाश की. कुछ देर बाद पत्नी ओमपति सतपाल घर की पहली मंजिल पर गई. वहा बने स्टोर रूम का बाहर से ताला लगा मिला. खोलकर देखा तो विधि पानी से भरे प्लास्टिक टब में औधे मुंह मिली. सिर डूबा हुआ था पैर बाहर थे. बेटा संदीप विधि को लेकर इसराना मेडिकल कॉलेज लेकर गया डॉक्टर में विधि को मृत घोषित कर दिया था. पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के बाद साइको किलर महिला आरोपी पूनम को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया.
—————
(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा
