Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
JHARKHAND

ग्रामीणों ने रोका स्टेट हाईवे का काम, सीओ ने जमीन की नापी कर किया संतुष्‍ट

नापी करते कर्मचारी
मौजूद ग्रामीण

रामगढ़, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के चुट्टूपालु घाटी से भुरकुंडा के मतकमा चौक तक बनने वाली स्टेट हाईवे अथॉरिटी की सड़क पर ग्रामीणों ने रोकनेे की कोशिश की। लेकिन अंचलाधिकारी (सीओ)रमेश रविदास की पहल पर न सिर्फ ग्रामीण संतुष्ट हुए, बल्कि सड़क निर्माण का काम भी एक बार फिर शुरू हो गया। चुट्टूपालु घाटी के बनखेता गांव से भुरकुंडा के मतकमा चौक तक स्टेट हाईवे अथॉरिटी के तहत 25 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण हो रहा है। मेसर्स केके कंपनी को इस सड़क निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है।

वहीं ग्रामीणों ने अधिग्रहित भूमि के मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार को बवाल शुरू कर दिया। साथ ही सड़क का निर्माण कार्य भी ठप कर दिया। इस मामले की जानकारी जैसे ही अंचलाधिकारीको मिली, उन्होंने पहल करते हुए अमीन को जमीन की मापी करने का आदेश दिया। वहीं जब सरकारी अमीन मौके पर पहुंचे तो अधिग्रहित भूमि और ग्रामीणों की भूमि की मापी कर सभी को संतुष्ट किया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और सड़क निर्माण का काम शुरू होने दिया।

मौके पर अंचलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों को उनके सारे सवालों का जवाब दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार की ओर से प्रक्रिया के तहत मुआवजा दिया जाता है। विकास योजनाओं से मुआवजे पर फर्क नहीं पड़ता है।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *