Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ हिमाचल में उबल रहा जनाक्रोश: अखिलेश

अखिलेश कपूर।

मंडी, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार का कुशासन अब जनता के धैर्य की सीमा पार कर चुका है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सुख का वादा करने वाली इस सरकार ने प्रदेश को दुख, अव्यवस्था और पतन की राह पर धकेल दिया है व्यवस्था परिवर्तन का दावा करने ली कांग्रेस सरकार ने वास्तव में व्यवस्थाओं का पतन किया है। जनता त्रस्त है और सरकार मस्त। प्रदेश में जंगल राज, बदहाली और माफिया राज चरम पर पहुंच चुके हैं। कांग्रेस की तथाकथित 10 गारंटियां इनके केंद्रीय नेतृत्व की तरह पूरी तरह हवा-हवाई साबित हुई हैं। महिलाओं को 1500 रुपये देने का वादा ठंडे बस्ते में पड़ा है। युवाओं को 5 लाख नौकरी देने का दावा झूठा निकला ,सरकार एक भी पक्की नौकरी देने में विफल रही है। किसानों- वागवानों के साथ विश्वासघात हुआ है। बुजुर्ग कर्मचारी वर्ग आज भी पेंशन केलिए दर-दर भटक रहा है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हिमाचल में विकास पूरी तरह ठप है, सड़कें टूट चुकी हैं, आपदा पीड़ित राहत की प्रतीक्षा में हैं और सरकार केवल दिखावे, फोटोशूट और बयानों की राजनीति में व्यस्त है। भ्रष्टाचार, कुशासन और लूट—यही इस सरकार की पहचान बन चुकी है। इन सभी मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार के विरुद्ध 4 दिसंबर, 2025 को धर्मशाला के ज्वारावर स्टेडियम में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया है। इधर, जिला अध्यक्ष निहाल शर्मा ने बताया कि केवल मंडी जिला से 600 गाड़ियों में लगभग 3000 कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल होंगे, जो यह साबित करता है कि बदलाव की लहर अब विरोध की आंधी बन चुकी है। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह धरना-प्रदर्शन युवाओं के भविष्य, कर्मचारियों के अधिकार, महिलाओं की उम्मीदों और हिमाचल की व्यवस्था व सम्मान की लड़ाई का प्रतीक है। हिमाचल बदलाव की प्रतीक्षा नहीं—अब बदलाव की मांग कर रहा है।

body{font-family:Arial,sans-serif;font-size:10pt;}.cf0{font-weight:bold;font-family:Nirmala UI,sans-serif;font-size:11pt;}.cf1{font-weight:bold;font-family:Consolas;font-size:11pt;}.cf2{font-weight:bold;font-family:Nirmala UI,sans-serif;font-size:11pt;}

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *