Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

स्वदेशी सामानों की खरीददारी से होता है रोजगार सृजन : मनोरमा मौर्या

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह
स्वदेशी मेले में डांडिया नृत्य करने वाले बच्चों के साथ अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्या,जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह

जौनपुर,14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो स्वदेशी मेले का छठवें दिन मंगलवार को शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जौनपुर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, मुंगराबादशाहपुर के अध्यक्ष कपिल मुनि और जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय करंजाकला की छात्राओं ने डांडिया नृत्य और लोकगीत जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं, जिसके लिए छात्राओं को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।अतिथियों ने क्रमवार सभी स्टालों का निरीक्षण किया और स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी भी की। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से चेक वितरित किए गए। लाभार्थी विकास विश्वकर्मा को ट्रैक्टर की चाबी भी सौंपी गई।नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने स्वदेशी सामानों की खरीददारी से रोजगार सृजन होने की बात कही और सभी से स्वदेशी वस्तुएं खरीदने की अपील की। मुंगराबादशाहपुर के अध्यक्ष कपिल मुनि ने कहा कि स्वदेशी मेला स्थानीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है, जो प्रदेश को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा।जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि यह मेला प्रधानमंत्री के स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के सपने को साकार करने और मुख्यमंत्री के कुशल निर्देशन में इसे घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास है। मेले में भारी संख्या में लोग उपस्थित होकर खरीदारी कर रहे हैं और इसकी सराहना की जा रही है

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *