Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सुशासन सप्ताह में त्वरित निस्तारण, डीएम ने 10 मिनट में दिलाया जन्म प्रमाण पत्र

तहसील सभागार में त्वरित न्याय देते हुए जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह
तहसील सभागार में फरियादियों को सुनते हुए जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह

जौनपुर, 20 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । यूपी के जौनपुर में शासन के निर्देश पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के समापन अवसर पर 19 से 25 दिसम्बर तक सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को केराकत तहसील सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने जनशिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। वर्षों से लंबित जन्म प्रमाण पत्र, नाम संशोधन, वरासत एवं खतौनी से जुड़े प्रकरणों का मात्र 10 मिनट में निस्तारण कर फरियादियों को राहत दी गई।जन्म प्रमाण पत्र में विलंब, ग्राम खड़ंजा नवीनीकरण, भूमि पैमाइश तथा अभिलेखों में नाम त्रुटि संबंधी शिकायतों पर मौके पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। रसूलपुर झनिया निवासी इंदु प्रकाश का वर्षों से लंबित वरासत प्रकरण भी तत्काल निस्तारित कराया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि गुड गवर्नेंस के तहत ऑनलाइन सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा आधार के अनुसार नाम संबंधी त्रुटियों का शीघ्र सुधार सुनिश्चित किया जाए।इस अवसर पर कुल 202 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 24 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश के साथ सौंपा गया। सदर, बदलापुर सहित अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिला एवं तहसील स्तर के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *