Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

राहुल गांधी ने जर्मनी में शोल्ज और कार्स्टन से की मुलाकात

जर्मनी के संघीय पर्यावरण एवं जलवायु संरक्षण मंत्री कार्स्टन श्नाइडर के साथ राहुल गांधी

बर्लिन, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रोग्रेसिव अलायंस के आमंत्रण पर छह दिवसीय यात्रा पर जर्मनी में हैं। प्रोग्रेसिव अलायंस दुनिया भर की 117 प्रगतिशील राजनीतिक पार्टियों का एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंच है।

कांग्रेस ने बताया कि जर्मनी प्रवास के दौरान राहुल गांधी ने जर्मनी के पूर्व चांसलर ओलाफ शोल्ज़ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लंच पर विस्तृत चर्चा हुई। बातचीत में वैश्विक राजनीतिक परिदृश्य, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और बदलती वैश्विक परिस्थितियों में भारत-जर्मनी संबंधों को मजबूत करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

राहुल गांधी ने जर्मनी के संघीय पर्यावरण एवं जलवायु संरक्षण मंत्री कार्स्टन श्नाइडर से भी मुलाकात की। इस मुलाकात में जलवायु परिवर्तन की साझा चुनौती और उससे निपटने के लिए टिकाऊ एवं जनकेंद्रित समाधानों के महत्व पर चर्चा हुई।

————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *