Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

जुबिन गर्ग की समाधि पर राहुल गांधी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

असमः गुवाहाटी के सोनापुर स्थित कमारकुची में जुबीन गर्ग की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी
असमः गुवाहाटी के सोनापुर स्थित कमारकुची में जुबीन गर्ग की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी

गुवाहाटी, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । असम के प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग के असामयिक निधन के 28 दिन बाद शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से कांग्रेस नेता और लाेकसभा सांसद राहुल गांधी असम पहुंचे। बोरझार हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद वह दोपहर 2 बजे सोनापुर के कमारकुची स्थित जुबिन गर्ग की समाधि स्थल पर पहुंचे।

वहां उन्होंने जुबिन गर्ग की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर कलाकार को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा राहुल गांधी ने जुबिन गर्ग की तस्वीर के सामने एक गामोछा भी अर्पित किया। साथ ही उन्होंने जुबिन गर्ग का पसंदीदा नाहर का एक पौधा भी पास में लगाया।

जानकारी के अनुसार उनका आज का यह असम दौरा केवल जुबिन गर्ग के लिए निर्धारित था। आज के इस दौरे में उनका किसी पार्टी कार्यक्रम में हिस्सा लेना निर्धारित नहीं था।

वहीं सोनापुर में जुबिन गर्ग की श्रद्धांजलि समाप्त करने के बाद वह जुबिन गर्ग के काहिलीपार स्थित आवास के लिए रवाना हो गये। वहां वह जुबिन गर्ग की पत्नी गरिमा गर्ग और परिवार से मिलने के बाद दिल्ली लौट जाएंगे।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष तथा सांसद गौरव गोगोई ने भी जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि दी। इसी तरह कार्यक्रम में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवब्रत सैकिया, कांग्रेस के असम प्रभारी जितेंद्र सिंह के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।——————-

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *