
अहमदाबाद, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Gujarat में अवैध शराब एवं महिलाओं की सुरक्षा पर कांग्रेस के हमलों का जवाब देते हुए महिला एवं शिक्षा राज्य मंत्री रीवाबा जाडेजा ने राहुल गांधी पर पलटवार किया.
शिक्षण राज्य मंत्री रीवाबा जाडेजा ने कहा कि Gujarat में महिलाओं के विरुद्ध अपराध की दर सिर्फ 1.48 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत चार प्रतिशत से लगभग आधी है. उन्होंने दावा किया कि—“माताओं–बहनों की सुरक्षा में Gujarat पहले नंबर पर था, है और आगे भी रहेगा. 2027 के चुनाव में कांग्रेस एकल अंक में सिमट जाएगी.”
राहुल गांधी ने साेशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि Gujarat में कांग्रेस की ‘जन आक्रोश यात्रा’ के दौरान लोगों, खासकर महिलाओं ने बार-बार यह शिकायत की है कि बढ़ते नशे, अवैध दारू और गुन्हेगारी ने उनके जीवन में असुरक्षा पैदा कर दी है.
उन्होंने कहा कि Gujarat महात्मा गांधी और सरदार पटेल की भूमि है, जहाँ सत्य, नैतिकता और न्याय की परंपरा रही है. लेकिन पिछले कुछ वर्षों में युवाओं को नशे और अपराध की दुनिया की तरफ धकेला जा रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है.
—————
(Udaipur Kiran) / यजुवेंद्र दुबे
