Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
GUJARAT

गुजरात में दारूबंदी पर राहुल का हमला: रीवाबा जाडेजा का पलटवार – ‘2027 में कांग्रेस एकल अंक में सिमट जाएगी’

रीवाबा जाडेजा

अहमदाबाद, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गुजरात में अवैध शराब एवं महिलाओं की सुरक्षा पर कांग्रेस के हमलों का जवाब देते हुए महिला एवं शिक्षा राज्य मंत्री रीवाबा जाडेजा ने राहुल गांधी पर पलटवार किया।

शिक्षण राज्य मंत्री रीवाबा जाडेजा ने कहा कि गुजरात में महिलाओं के विरुद्ध अपराध की दर सिर्फ 1.48 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत चार प्रतिशत से लगभग आधी है। उन्होंने दावा किया कि—“माताओं–बहनों की सुरक्षा में गुजरात पहले नंबर पर था, है और आगे भी रहेगा। 2027 के चुनाव में कांग्रेस एकल अंक में सिमट जाएगी।”

राहुल गांधी ने साेशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि गुजरात में कांग्रेस की ‘जन आक्रोश यात्रा’ के दौरान लोगों, खासकर महिलाओं ने बार-बार यह शिकायत की है कि बढ़ते नशे, अवैध दारू और गुन्हेगारी ने उनके जीवन में असुरक्षा पैदा कर दी है।

उन्होंने कहा कि गुजरात महात्मा गांधी और सरदार पटेल की भूमि है, जहाँ सत्य, नैतिकता और न्याय की परंपरा रही है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में युवाओं को नशे और अपराध की दुनिया की तरफ धकेला जा रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है।

—————

(Udaipur Kiran) / यजुवेंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *