उर्वरक विक्रेताओं के दुकानों पर छापेमारी, छह नमूने किए गए ग्रहित

वाराणसी, 13 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । किसान भाइयों को गुणवत्ता युक्त उर्वरक निर्धारित दर पर उपलब्ध कराए जाने के लिए शनिवार को जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने जनपद के उर्वरक विक्रेताओं के यहां सघन छापेमारी की। इस दाैरान सारनाथ एग्रो, जसवाल एंड कंपनी पैगंबरपुर, शंकर प्रसाद एंड कंपनी, गोपाल ट्रेडिंग कंपनी, जय माता दी सप्लायर, पैगंबरपुर के प्रतिष्ठान से गुणवत्ता परीक्षण हेतु कुल छह नमूने ग्रहित किए गये।
जिला कृषि अधिकारी ने दुकानदारों से कहा कि जनपद के सभी उर्वरक विक्रेता अपने दुकान पर स्पष्ट रूप से रेट बोर्ड लगाएं। जिसमें उर्वरकों का निर्धारित मूल्य तथा सरकार के द्वारा दिए जाने वाले सब्सिडी का विवरण होना चाहिए। किसानों को उनकी खतौनी के अनुसार पोस मशीन में अंगूठा लगाते हुए निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराए। यदि किसी भी उर्वरक विक्रेता या समिति के द्वारा निर्धारित दर से अधिक दर पर बिक्री या अवैध रूप से पोस से खारिज करने का प्रयास किया जाता है, उसके विरुद्ध उर्वरक गुण नियंत्रक के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
—————
(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र



