Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

मोतिहारी के राजद प्रत्याशी के आवास पर छापेमारी, हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार हत्याकांड का आरोपी सुबोध यादव

पूर्वी चंपारण, 21 अक्टूबर(Udaipur Kiran News) । पुलिस ने मोतिहारी विधानसभा से राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के आवास पर छापेमारी की है।

बताया जा रहा है कि उक्त छापेमारी शहर के ज्ञान बाबू चौक पर 29 जुलाई को हुई भाजपा नेता राजन कुमार हत्याकांड में मामल में की है। इस दौरान पुलिस ने राजन हत्याकांड मामले के आरोपित सुबोध यादव को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि बीते 29 जुलाई को मोतिहारी शहर के ज्ञान बाबू चौक पर भाजपा नेता राजन की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में राजन के भाई ने प्राथमिकी दर्ज कराया था। जिसकी जांच के दौरान पुलिस के समक्ष छह अन्य नाम भी सामने आए थे। उनमें चिरैया थानाक्षेत्र के महद्दीपुर गांव निवासी सुबोध यादव का भी नाम शामिल है। सुबोध पर पहले से भी चिरैया थाने में दो मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि सुबोध राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के आवास पर है, जिसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *