Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

रेलवे स्क्रैप निस्तारण: चालू वित्तीय वर्ष के नवंबर माह तक 32.915 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित

जानकारी देते डीआरएम झांसी मंडल

झांसी, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झांसी रेल मंडल में स्क्रैप निस्तारण के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। योजनाबद्ध एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से झांसी मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष में नवंबर 2025 माह के दौरान झांसी मंडल में कुल 522.115 मैट्रिक टन स्क्रैप निस्तारण के लिए प्रस्तुत किया गया। 1 नवंबर तक स्क्रैप का प्रारंभिक शेष 1195.701 मैट्रिक टन था। नवंबर माह में स्क्रैप की बिक्री से मंडल को 3.246 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

चालू वित्तीय वर्ष में नवंबर 2025 तक झांसी मंडल ने कुल 7131.238 मैट्रिक टन स्क्रैप के साथ साथ 35290 संख्या में पीएससी स्लीपर का निस्तारण किया गया है। इस अवधि में स्क्रैप बिक्री से कुल 32.915 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया जा चुका है। मिशन जीरो स्क्रैप अभियान के अंतर्गत झांसी मंडल द्वारा स्टेशनों, रेलखंडों, कार्यालयों, डिपो, शेड, वर्कशॉप तथा अन्य रेलवे परिसरों से अनुपयोगी सामग्री को चिन्हित कर हटाया जा रहा है। स्क्रैप में अनुपयोगी रेल, रेलपथ सामग्री, कोच, वैगन, पीएससी स्लीपर एवं अन्य लौह सामग्री शामिल हैं। स्क्रैप की बिक्री आईआरपीएस पोर्टल के माध्यम से ई-नीलामी द्वारा की जाती है, जिससे प्राप्त राजस्व का उपयोग रेलवे के बुनियादी ढांचे के विकास एवं सुदृढ़ीकरण में किया जाता है।

झांसी मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि स्क्रैप निस्तारण से रेलवे परिसरों की स्वच्छता एवं सुरक्षा में सुधार हुआ है। परिचालन व्यवस्था अधिक सुरक्षित और सुचारु बनी है। झांसी मंडल भविष्य में भी संसाधनों के समुचित उपयोग के माध्यम से राजस्व वृद्धि और संरक्षित रेल परिचालन के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / महेश पटैरिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *