Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

रायपुर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े आज अभिनव कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े 

रायपुर, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । महिला एवं बाल विकास विभाग के छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण समिति द्वारा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम के अंतर्गत बच्चों के संस्थागत एवं गैर संस्थागत देखरेख के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अभिनव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ आज मंगलवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में रायपुर के खम्हारडीह स्थित शासकीय बालिका गृह में होगा।

प्रशिक्षण में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत, बाल देखरेख संस्थाओं के अधीक्षक एवं बाल कल्याण अधिकारी भाग लेंगे।

(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *