Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

रायपुर : नगर निगम ने छह व्‍यावसाय‍िक पर‍िसरों काे क‍िया सील

नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा व्यावसायिक केंद्राें काे सील करते हुए

रायपुर, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा बकाया कर की वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए जोन क्रमांक-10 क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई है। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, उपायुक्त राजस्व जागृति साहू एवं जोन-10 के जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे के निर्देश पर आज रविवार काे अराजस्व विभाग की टीम ने वर्षों से कर बकाया रखने वाले व्यावसायिक परिसरों पर सीलबंदी की कड़ी कार्रवाई की गई।

नगर निगम जोन-10 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 50, 52, 53 एवं 56 में नोटिस, डिमांड बिल एवं अंतिम सूचना जारी किए जाने के बावजूद कर का भुगतान नहीं करने वाले कुल 6 व्यावसायिक परिसरों को आज सील किया गया। इन परिसरों पर कुल 50 लाख 72 हजार 839 रुपये का कर बकाया था। कार्रवाई के दौरान मौके पर ही चार लाख 41 हजार 12 रुपये का भुगतान प्राप्त किया गया, जबकि तीन बकायेदार दुकानदारों ने शेष टैक्स जमा करने के लिए दो दिवस का समय मांगा है।

इस कार्रवाई में जोन-10 के सहायक राजस्व अधिकारी गौरीशंकर साहू, राजस्व निरीक्षक नरेंद्र सोनी सहित सभी सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे और पूरी प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न कराई गई। नगर पालिक निगम रायपुर ने स्पष्ट किया है कि कर बकाया रखने वाले बड़े बकायेदारों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि नगर निगम के राजस्व संग्रह में वृद्धि हो सके और विकास कार्यों को गति मिल सके।

—————

(Udaipur Kiran) / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *