Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

मंडी-डवाहण के राजीव बनें भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट

लेफ्टीनेंट राजीव का डवाहण पहुंचने पर स्वागत करते हुए लोग।

मंडी, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मंडी जिला के इलाका तुंगल -डवाहण गंव के राजीव बने सेना में लेफ्टीनेंट बनें हैं। यह बात सभी डवाहण वासियों के लिए बड़े गर्व और मान सम्मान की बात है। इस गांव का एक और बेटा सेना मे अधिकारी बना है। राजीव के अपने पैतृक गांव पहंुचने पर ग्राम वासियों ने इस वीर सपूत का फूलों व मालाओं तथा ढोल नागाड़ों के साथ भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया है। इस अवसर पर लेफ्टीनेंट राजीव सभी का इस स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया है।

उन्हाेंने अपनी इस सफलता का अपने श्रेय माता-पिता ,गुरुजनों और सेना के अधकारिओं को दिया है, जो उन्हें समय समय पर प्रेरित करते रहे । राजीव ने अपने क्षेत्र के युवाओं को संदेश दिया की कोई भी कार्य कठिन नहीं होता दृढ़ इछा शक्ति, लग्न और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि आपने किसी भी फील्ड में ठान लिया कि मैं अधिकारी बनूंगा तो लग्न और मेहनत करें तभी सफलता प्राप्त होंगी। राजीव ने इसके बाद अपनी कुलदेवी भगवती माता तथा ईस्ट देव श्री पिजू पॉल की विधिवत पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर महावीर चक्र विजेता कांशीराम,राजीव के पिता पिता दलीप सिंह पूर्व प्रधान, माता पुष्पा देवी, रिटायर्ड कमांडेंट अच्छर सिंह, केप्टन पूर्ण प्रकाश,केप्टन किशन चंद , तुलसी राम, भीम सिंह सुबेदार सोहन सिंह, अमर सिंह, धनी राम, जय प्रकाश, भिखम राम, प्रधान ग्राम पंचायत डवाहण उर्मिला ठाकुर, परमानंद, उप प्रधान सहित महिला मंडल युवक मंडल, सेवा निवृत सैनिक उपस्तिथत थे।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *