राजगढ़ः पाॅली हाउस व जैविक खाद की डीलरशिप दिलाने के नाम पर ठगे ढ़ाई लाख रुपये से अधिक

दिलाने के नाम पर ठगे ढ़ाई लाख रुपए से अधिक

राजगढ़, 29 नवंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के राजगढ़ जिले में करनवास थाना क्षेत्र से पाॅली हाउस व जैविक खाद की डीलरशिप दिलाने के नाम पर 22 वर्षीय युवक से कंपनी के कर्मचारियों द्वारा दो लाख 55 हजार 101 रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने Saturday को आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की.

थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह के अनुसार करनवास निवासी 22 वर्षीय पंकज पुत्र कृष्णवल्लभ यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि जितेन्द्र पांडे और उसके साथी आरके.मित्तल असली नाम प्रभाकर पांडे, अभिनवसिंह असली नाम चंद्रभूषणसिंह, बीपीसिंह असली नाम रंजीत,सत्यदेवसिंह असली नाम ओमप्रकाशसिंह,राकेशकुमार असली नाम सोनू चैबे और दीपक पांडे ने स्वयं को फार्मर फस्र्ट चाॅइस कंपनी का कर्मचारी बताया, जिन्होंने पाॅली हाउस और जैविक खाद की डीलरशिप दिलवाने के नाम पर 6 अगस्त 2024 से 28 अगस्त 2024 के बीच फर्जी नाम व दस्तावेजों का उपयोग कर दो लाख 55 हजार 101 रुपये की ठगी की. पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 316(5), 318(4), 338, 336(3), 340(2),111 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की.

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Leave a Comment