Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ः लापरवाही बरतने पर तत्कालीन पंचायत सचिव निलंबित, अधिकारियों की रोकी वेतनवृद्वि

तत्कालीन पंचायत सचिव निलंबित,अधिकारियों की रोकी वेतनवृद्वि

राजगढ़,30 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । संवाद से समाधान कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कलेक्टर डाॅ. गिरीशकुमार मिश्रा ने सभागार में शिकातकर्ताओं और संबंधित अधिकारियों को सन्मुख सुना और शिकायतों का निराकरण करवाया साथ ही गैर जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम में शिकायतकर्ता रजनीश दांगी ने बताया कि समग्र आईडी में ससुर हजारीलाल दांगी को जीवित होते हुए भी मृत घोषित कर दिया गया है, शिकायत की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर डाॅ. मिश्रा ने तत्कालीन पंचायत सचिव प्रेमसिंह दांगी को निलंबित किया और जनपद पंचायत सीईओ खिलचीपुर की एक वेतनवृद्वि रोकने के निर्देश दिए।

शिकायर्तकर्ता रामचंद्र दांगी ने बताया कि विवाहित होने के बाद भी समग्र आईडी में उसे और उसकी पत्नी शीलाबाई को अविवाहित कर दिया गया है। शिकायत पर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी जीरापुर की एक वेतनवृद्वि रोकने के निर्देश दिए गए। शिकायतकर्ता नौशादअली ने बताया कि उसके परिवार आईडी में चार अज्ञात लोगों के नाम जोड़ दिए गए है, जिससे उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, नगरपालिका राजगढ़ प्रभारी की एक-एक वेतनवृद्वि रोकने के निर्देश दिए। वहीं अन्य शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *