Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HIMACHAL PRADESH

शाहपुर के रैत में बनेगा राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल : केवल सिंह पठानिया

धर्मशाला, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के रैत में राजीव गांधी गवर्नमेंट मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण किया जाएगा। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय के निर्माण पर लगभग 5 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय होगी।

वीरवार को जारी एक प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य इन स्कूलों के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा प्रदान करना है। इन मॉडल डे बोर्डिंग स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, इनडोर स्टेडियम और खेल के मैदान जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि विद्यार्थियों का समग्र विकास हो सके।

विधायक पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के प्रयासों से प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा मिल रही है। उन्होंने दोनों का आभार जताते हुए कहा कि रैत में इस स्कूल की स्थापना से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा का अवसर मिलेगा।

विधायक पठानिया ने कहा कि वह स्वयं इसी स्कूल से पढ़ा हूं, इसलिए रैत में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल की स्थापना मेरे लिए गर्व का विषय है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह स्कूल शाहपुर के बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाएगा।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *