Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह

लखनऊ, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । लखनऊ से सांसद व केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर 17 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। इस दौरान राजनाथ सिंह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रक्षामंत्री 18 अक्टूबर को सिटी मोंटसरी विशाल खंड गोमती नगर हाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं और पार्षदों के साथ आयोजित ‘कार्यकर्ता समागम’ में हिस्सा लेंगे। यह जानकारी भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने दी।

महानगर अध्यक्ष ने गुरुवार काे बताया कि राजनाथ सिंह शुक्रवार अपराह्न 2:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम को विश्वसरैया हाल में आयोजित व्यापारी मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के उपरांत शाम 6:00 बजे सिटी मांटेसरी स्कूल (एक्सटेंशन) के लिए रवाना होंगे और वहां आयोजित दिवाली मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। अगले दिन शनिवार को प्रातः 10:40 बजे लामार्टिनियर ग्राउंड के हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा ब्रह्मोस एयरोस्पेस के लिए रवाना होंगे। रक्षा मंत्री प्रातः प्रातः 11:00 बजे ब्रह्मोस एयरोस्पेस पहुंचेंगे जहां ब्रह्मोस मिसाइल फ्लैग ऑफ़ सेरेमनी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। अपराह्न 12:30 बजे पीटीसी इंडस्ट्री लिमिटेड के लिए रवाना होंगे। राजनाथ सिंह पीसी इंडस्ट्री लिमिटेड का दौरा करेंगे और सिस्टम इंटीग्रेशन संकाय के भूमि पूजन में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के बाद हेलीकाप्टर से वापस लामार्टिनियर जाएंगे और वहां से कालिदास मार्ग आवास रवाना होंगे।

शाम 4:00 गोसाईगंज जाएंगे, जहां गजेंद्र दत्त नथानी स्मारक दीनबंधु अस्पताल के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। अगले दिन रविवार को प्रातः 11:00 बजे जानकीपुरम सेक्टर एफ के लिए रवाना होंगे जहां कम्युनिटी सेंटर व लाइब्रेरी का लोकार्पण करेंगे और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। इसके बाद सदर कैंट में कार्यकर्ताओं के साथ भेंटवार्ता करेंगे।

—————-

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *