Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

रामानंदी देवी हिंदू अनाथालय ने मनाया शताब्दी उत्सव

कार्यक्रम में शामिल लोग

भागलपुर, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के नाथनगर स्थित रामानंदी देवी हिंदू अनाथालय ने अपने सेवा के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रविवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया।

मौके पर जीवन जागृति सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह एवं प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र कुमार ने अनाथालय परिसर में 100 दीपक जलाकर शताब्दी उत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अजय सिंह ने कहा कि वे प्रत्येक वर्ष दीपावली के अवसर पर अपने मित्र प्रदीप झुनझुनवाला के साथ अनाथालय में रह रहे बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाते हैं। साथ ही बच्चों को निःशुल्क चिकित्सा सेवा भी प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि समाज की सच्ची सेवा जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने से होती है। इस अवसर पर मौजूद सभी आगंतुकों ने बारी-बारी से दीप प्रज्वलित किए और अनाथालय के सौ वर्षों के सेवा-संकल्प को नमन किया।

कार्यक्रम में समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने जीवन जागृति सोसाइटी की इस सामाजिक पहल की सराहना की और अनाथालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शताब्दी समारोह के दौरान पूरा अनाथालय परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और वातावरण सामाजिक सौहार्द एवं सेवा भावना से ओत-प्रोत नजर आया।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *