Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

रामानुजन का गणित में महत्वपूर्ण योगदान, आज भी शोध का विषय: प्रो. एस एस मिश्रा

अवध विश्विद्यालय प्रोग्राम

अयोध्या, 22 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग में सोमवार को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय गणित दिवस के महत्व को बताते हुए डीन प्रो. एस एस मिश्रा ने गणित के क्षेत्र में श्रीनिवासरामानुजन के द्वारा दिए गए विभिन्न योगदान को बताया। उन्होंने हार्डी रामानुजन संख्या, मॉक थीटा फंक्शन, अनंत श्रेणी, एवं संख्या सिद्धांत जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किए कार्य पर भी प्रकाश डाला।

इसी क्रम में प्रो. सी के मिश्रा ने बता‌या कि रामानुजन ने 3900 से अधिक सूत्र एवं प्रमेय दिये जो आज भी गणितज्ञों के लिए शोध का विषय है। इसके साथ ही डॉ. पी के द्विवेदी एवं डॉ. अभिषेक सिंह ने भी श्रीनिवास रा‌मानुजन के अभूतपूर्व योगदान और उनकी प्रतिभा पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर गणित एवं सांख्यिकी विभाग में क्विज प्रतियोगिता मौखिक प्रतियोगिता एवं अन्य प्रतियोगिताएँ सम्पन्न करायी गयी, मौखिक प्रतियोगिता में सृष्टि सोनी, मंतशा एवं सानिया ने क्रमश: प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में सृष्टि, प्रखर, पवन, खुशी, मंतशा, सानिया, देवेश, शिखा, रोहन एवं विशाल विजेता रहे। गणित एवं सांख्यिकी विभाग के इस कार्यक्रम में समस्त शोधार्थी एवं परास्नातक के छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। कार्यक्रम का संचालन सृष्टि सोनी ने किया।

(Udaipur Kiran) / पवन पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *