Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

इंटर-ज़ोनल कराटे चैम्पियनशिप में रामगढ़ टीम ने जीते 11 पदक

विजेता कराटे चैंपियन

रामगढ़, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

कराटे चैंपियन ने एक बार फिर अपना जलवा दिखाया है। नई दिल्ली स्थित टॉकाटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित चौथे ऑल इंडिया इंटर-ज़ोनल कराटे चैम्पियनशिप 2025 में रामगढ़ की टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया । टीम ने कुल 11 पदक जीतकर झारखंड का नाम रोशन कर दिया है। प्रतियोगिता के पहले और दूसरे दिन रामगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया और झारखंड को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से स्थापित किया।

खिलाड़ियों ने मनवाया लोहा

टूर्नामेंट के पहले दिन टीम ने स्थिर और दमदार शुरुआत की। जिसमें शिवा यादव ने स्वर्ण पदक, मंदाकिनी यादव ने कांस्य पदक, प्रांजल कुमार ने कांस्य पदक जीतकर अपना लोहा मनवाया। जबकि दूसरे दिन के खेल में सीनियर पुरुष टीम में

चंद्र प्रकाश उपाध्याय, प्रमोद यादव, मनीष कुमार ने रजत पदक, संध्या कुमारी (यू 21 फिमेल कुमिते -55 किलो), रजत पदक, अंजली कुमारी (जूनियर फिमेल कुमिते +66 किलो) रजत पदक, शिवा कुमारी ने कांस्य पदक, प्रमोद यादव ने कांस्य पदक जीतकर झारखंड का नाम रोशन कर दिया है। यह प्रदर्शन झारखंड टीम के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक माना जा रहा है।

खिलाड़ियों ने बढ़ाया रामगढ़ का गौरव

शिहान शशि पांडेय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत केवल खिलाड़ियों की नहीं, पूरे रामगढ़ जिले की है। उन्होंने कहा कि बच्चों ने अनुशासन, मेहनत और धैर्य के साथ खेला। इनका प्रदर्शन झारखंड की ताकत को पूरे देश के सामने रखता है।

बच्चों को दी गई बधाई

खिलाड़ियों की सफलता पर रेन्शी नरेंद्र सिन्हा, रणजीत मेहता, संजय सोनकर, सुमित कुमार, राहुल पांडेय, पुष्पा पांडेय, रजनी,बिनय रंजन, चंदन साहनी, कमल नायक सहित अन्य ने बधाई दी।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *