Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मारे गए माफिया डॉन का हमशक्ल समझकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रामपुर का नन्हे कादरी

चर्चा का विषय बना रामपुर से आया नन्हे कादरी

सीतापुर, 23 सितंबर (Udaipur Kiran News) । सीतापुर जेल से मंगलवार को आजम खान की रिहाई से पूर्व उत्तर प्रदेश के कई जनपदों से आए समर्थकों की भीड़ में दोपहर के समय रामपुर जिले से आया एक व्यक्ति लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। सिर पर सफेद साफा, सफेद कुर्ता पहने एवं इसकी मूछों को देखकर लोग इसे माफिया अतीक अहमद का हमशक्ल बताने लगे। थोड़ी देर के लिए इस व्यक्ति की फोटो खींचने एवं उससे बात करने की होड़ लगने लगी।

लोगों ने इससे नाम पता भी पूछना शुरू कर दिया। कई लोगों द्वारा पूछताछ करने एवं माफिया अतीक अहमद का हमशक्ल बताए जाने पर वह थोड़ी देर के लिए सकपका गया। बातचीत में उसने अपना नाम नन्हे कादरी निवासी मिलक जिला रामपुर बताया उसने बताया कि वो सपा में है और आजम खान का समर्थक है। आजम खान की रिहाई तक नन्हे कादरी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *