रांची के उपायुक्त-वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी 141वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

रांची, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । देश के प्रथम राष्ट्रपति और स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती पर बधवार को रांची में श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने राजेंद्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने इस मौके पर कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख सेनानी और संविधान सभा के महत्वपूर्ण सदस्य थे। वे देश के पहले राष्ट्रपति बने और अपनी सादगी, ईमानदारी और सेवा भावना से सभी के लिए प्रेरणा स्रोत रहे। उन्होंने कहा कि डॉ. प्रसाद का जीवन संदेश देता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है।
वहीं, एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित कर दिया। उनका त्याग, विचार और योगदान हमेशा राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा।
————-
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे



