Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

रांची पुलिस ने फर्जी सामूहिक दुष्कर्म का किया खुलासा, पांच गिरफ्तार

आरोपितों की तस्वीर

रांची, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पुलिस ने चान्हो थाना क्षेत्र में हुए एक कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले का खुलासा किया है। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने खुद ही पैसे लेकर पांच युवकों को फंसाने के लिए एक फर्जी केस दर्ज कराया था। इस मामले में रांची पुलिस ने आरोप लगाने वाली महिला सहित कुल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

यह पूरा मामला रंगदारी और झूठे आरोप पर आधारित था। फर्जी दुष्कर्म का केस दर्ज कराने के बाद, महिला और उसके साथियों की ओर से कथित तौर पर आरोपितों के परिवार से पैसों की मांग की जा रही थी और पैसे नहीं देने पर पूरे परिवार को केस में फंसाने की धमकी दी जा रही थी।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों में कथित दुष्कर्म पीड़िता के साथ-साथ इस पूरे षड्यंत्र के मुख्य साजिशकर्ता भी शामिल हैं। इस साजिश में शामिल जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उसमें नसीहा खातून (फर्जी केस दर्ज कराने वाली महिला), साबिर खान (मुख्य साजिशकर्ता), मो. नसीम, इम्तियाज आलम और विक्की खान शामिल है। इनके पास से दो आईफोन, चार अन्य कंपनी के मोबाईल फोन बरामद किये गये है।

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है, कि आरोप लगाने वाली महिला नसीहा खातून ने कथित तौर पर 50 हजार की राशि लेकर बेड़ो थाना में यह फर्जी गैंगरेप का केस दर्ज कराया था।

यह केस पांच निर्दोष युवकों को फंसाने की एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था. पुलिस ने पूरे मामले की जांच की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया। फर्जी सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कराने वाली महिला नसीहा खातून और मुख्य साजिशकर्ता साबिर खान सहित अन्य तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ अब झूठा मुकदमा दर्ज कराने और रंगदारी मांगने समेत विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साजिशकर्ता साबिर खान छह मामले पूर्व से दर्ज है।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *