Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

रांची एसएसपी ने कई पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, सतीश कुमार बने पिठौरिया थाना प्रभारी

फाइल फोटो एसएसपी

रांची, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इसमें कई थाना प्रभारी और ओपी प्रभारी सहित अन्य शामिल है।

इस संबंध में एसएसपी कार्यालय की ओर से मंगलवार को आदेश जारी कर दिया गया है।

जिन पदाधिकारियों का तबादला किया गया है, उन्हें जल्द नए पद पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार सतीश कुमार-01 को पिठौरिया थाना प्रभारी, ⁠सिद्धान्त को तुपुदाना ओपी प्रभारी, ⁠अजय दास को भी बीआईटी मेसरा ओपी प्रभारी, ⁠टिंकू रजक को चान्हो थाना प्रभारी,

⁠मनोज करमाली को मांडर थाना प्रभारी, ⁠नवीन शर्मा को बुढ़मू थाना प्रभारी, ⁠गोविंद कुमार को लापुंग थाना प्रभारी, सुजीत उरांव को बेड़ो थाना प्रभारी , ⁠शुभम कुमार को ठाकुरगांव थाना प्रभारी,सत्यप्रकाश उपाध्याय को दलादली ओपी प्रभारी,

⁠सुनील कुमार गौड़ को खादगढ़ा टीओपी प्रभारी,

⁠दुलाल महतो को मोरहाबादी टीओपी प्रभारी, ⁠फैज रब्बानी को पंडरा ओपी प्रभारी,⁠राहुल मेहता को मुरी ओपी प्रभारी, ⁠गौतम रजवार को अनगड़ा थाना प्रभारी और

⁠रंजीत कुमार को पंडरा का ट्रैफिक थाना प्रभारी

बनाया गया है। इसके अलावा संजीव कुमार को बरियातू थाना, ⁠गगन कुमार ठाकुर को अभियोजन कोषांग, ⁠चंदन गुप्ता को अरगोड़ा थाना,

⁠राहुल को सुखदेवनगर थाना, ⁠भवेश कुमार को चुटिया थाना, ⁠रितेश महतो को डोरंडा थाना, ⁠अभिषेक कुमार 2 को लोअरबाजार थाना, देवप्रताप प्रधान को हिंदपीढ़ी थाना और ⁠हीरालाल साह को धुर्वा थाना में पदस्थापित किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *