Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

रांची के डीसी-एसएसपी ने परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का को दी श्रद्धांजलि

डीसी और एसएसपी

रांची, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर सोमवार को रांची के उपायुक्त (डीसी) मंजूनाथ भजंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने अल्बर्ट एक्का चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने उन्हें देश का सच्चा वीर बताते हुए उनके योगदान को नमन किया।

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि लांस नायक अल्बर्ट एक्का ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में अदम्य साहस का परिचय दिया और राष्ट्र की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका यह बलिदान देश की अमूल्य धरोहर है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव देश सेवा के लिए प्रेरित करेगा।

वहीं, एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि अल्बर्ट एक्का की वीरता पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उनकी शौर्य गाथा हमें कर्तव्य, समर्पण और देशप्रेम का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र ऐसे वीर सपूतों को कभी भुला नहीं सकता।—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *