राष्ट्रीय बजरंगदल दल ने बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन कर साैंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर हिंदू संगठन में उबाल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में
उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद जनपद में बुधवार को राष्ट्रीय बजरंग दल की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री अरविंद सिंह सेंगर की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बांग्लादेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार को साैंपा।
प्रदेश महामंत्री अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में आए दिन हिंदुओं के साथ अत्याचार की घटनाएं हाे रही हैं। दर्जनों लोग मारे जा चुके हैं।इसके बाद भी सरकार विरोधियों के दबाव में आकर इस गंभीर मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि किसी तरह से बांग्लादेश में फंसे हिंदुओं को बचाने में असमर्थ है तो वह राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को वहां जाने की अनुमति दे। वे 19 मिनट के अंदर हिन्दुओं की रक्षा करके उन्हें न्याय दिलाएंगे। इस प्रकार के अत्याचाराें काे अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारे अन्य संगठन भी इसको लेकर सड़कों पर उतर चुके हैं। बांग्लादेश को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। देखा जाए तो बांग्लादेश में भारतीय दूतावास भी सुरक्षित नहीं है। इस मौके पर कोमल पांडे, अंगद कुमार विभाग अध्यक्ष, विष्णु मिश्रा जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar



