Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

रसूलपुर पुलिस ने गुमशुदा युवक को किया बरामद

एसएसपी
एसएसपी

सारण, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पुलिस ने रसूलपुर थाना क्षेत्र से गायब हुए एक युवक को पुलिस ने महज 20 मिनट के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की इलाके में काफी सराहना हो रही है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आवेदक गनी सिंह पिता हरेराम सिंह ने अपने भाई हानी सिंह के रविवार शाम करीब 7:00 बजे से लापता होने की सूचना दी थी। पीड़ित ने इस संबंध में कल शाम ही एसएसपी डॉ कुमार आशीष को फोन के माध्यम से सूचित किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तुरंत थानाध्यक्ष रसूलपुर को कार्रवाई के निर्देश दिए।

सोमवार को औपचारिक आवेदन प्राप्त होते ही रसूलपुर थानाध्यक्ष एक्शन मोड में आ गए। पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से गुमशुदा युवक के मोबाइल नंबर का लोकेशन ट्रैक करना शुरू किया। वैज्ञानिक साक्ष्यों और लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने पीछा किया और मात्र 20 मिनट की मशक्कत के बाद हानी सिंह को सुरक्षित ढूंढ निकाला।

आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने हानी सिंह को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने भाई को सकुशल वापस पाकर गनी सिंह और पूरे परिवार ने सारण पुलिस का आभार व्यक्त किया है। इस सफल ऑपरेशन में थानाध्यक्ष, रसूलपुर समेत थाने के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *