Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

विजयादशमी पर प्रदेश भर में हुआ रावण दहन, दुर्गा प्रतिमा का हुआ विसर्जन

विजयादशमी पर ​लखनऊ में निकली शोभायात्रा

लखनऊ, 02 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । विजयादशमी के अवसर पर प्रदेश भर के विभिन्न जिलों में रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। विजयादशमी पर अनेक स्थानों पर मेले में राम रावण युद्ध का मंचन किया गया। वहीं नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश में बड़ी संख्या में देवी प्रतिमाओं की स्थापना भी होती है। इन देवी प्रतिमाओं का विसर्जन भी विजयादशमी से शुरू हो जाता है। गुरूवार को अनेक स्थानों पर गाजे—बाजे के साथ रंग गुलाल उड़ाते हुए देवी भजन गाते हुए भक्तों ने दुर्गा प्रतिमाओं का ​विसर्जन किया।

वहीं राजधानी लखनऊ में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कैंट सदर में 80 फिट और ऐशबाग रामलीला मैदान में 65 फिट ऊंचे रावण का पुतला दहन किया गया। इससे पहले लोगों ने मेले में आतिशबाजी का आनंद लिया। लखनऊ में 100 से अधिक स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। पुलिस की टीम चप्पे—चप्पे पर मुस्तैद रही। लखनऊ में ऐशबाग रामलीला मैदान के अलावा, वजीरगंज, जानकीपुरम, आलमबाग, हजरतगंज, चौक और बाजारखाला के रामलीला मैानों में रावण दहन और मेलों का आयोजन किया गया।

विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति की ओर से लखनऊ में शोभायात्रा निकाली गयी। शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए सामाजिक परिवर्तन प्रतीक स्थल पर यात्रा का समापन किया गया। समापन के अवसर पर भव्य

आतिशबाजी की गयी।

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *