उपायुक्त के निर्देश पर चले वाहन जांच में 61 हजार की वसूली

देवघर, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर बुधवार को एक स्कूल बस, 21 कार और नौ टू व्हीलर सहित कुल 30 वाहनों की जांच की गईा। इसमें प्रेशर हॉर्न, फिटनेस, अल्ट्रेशन, फर्स्ट ऐड किट की अनुपलब्धता, इमरजेंसी गेट का नहीं रहना, लाईट का नहीं जलने जैसे मामलों में कमी पाए जाने पर 30 वाहनों से जुर्माना के रूप में 61,000 रुपये वसूला गया।
इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी देवघर शैलेश कुमार प्रियदर्शी की ओर से वाहन सम्बन्धी सभी पेपर को अपडेट करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार प्रियदर्शी, मोटर यान निरीक्षक, सड़क सुरक्षा प्रबंधक सहित अन्य कार्यालय कर्मी मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar



