Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सभी त्यौहार पर स्वदेशी वस्तुओं की ज्यादा से ज्यादा खरीददारी करें : क्षेत्रीय अध्यक्ष

महिला मोर्चा कार्यशाला फोटो

वाराणसी, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । वाराणसी के सिगरा स्थित भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों की उपस्थिति में आत्मनिर्भर भारत अभियान कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने कहा कि हमें भारतीय होने के कारण सभी त्यौहार पर स्वदेशी वस्तुओं की ही ज्यादा से ज्यादा खरीददारी करनी चाहिए।

उन्हाेंने कहा कि, अपने देश के बाहर की वस्तुओं का बहिष्कार करना चाहिए। हम स्वदेशी अपनाएंगे तो हमारे देश के हर वर्ग की तरक्की होगी। हमारे देश की नारी स्वयं आत्मनिर्भर है, फिर भी देश को आत्म निर्भर बनाने के लिए तरह-तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं।

कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि रही रीता सिंह पासवान ने भी आत्मनिर्भर भारत बनाने पर दिया और जागरूक कार्यशाला के आयोजन को महत्वपूर्ण कड़ी बताया।

कार्यशाला में महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल ने महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी, मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया का स्वागत अभिनंदन किया। संचालन नेहा कक्कड़ और धन्यवाद ज्ञापन महानगर महिला मोर्चा महामंत्री प्रज्ञा पांडे ने किया। वाराणसी में महिला मोर्चा में प्रमुख पदाधिकारी पूजा दीक्षित, साधना वेदांती, गीता शास्त्री, मंजू सिंह, रचना अग्रवाल, साधना पांडे, प्रीति पुरोहित, आरती पाठक, मीरा गुप्ता, ऋचा सिंह, ऊषा सिंह, ऊषा अग्रहरी, चंद्र कला विश्वकर्मा, सुषमा शर्मा, सीमा यादव, अंजली गुप्ता, अमृता श्रीवास्तव, दीप शिखा, अनिशा शाही सहित तमाम लाेग उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *